1. मुखपृष्ठ
  2. प्रस्तावना
प्रस्तावना

झिअमन बंदरगाह के पास स्थित जिन्जीआंग शहर में कपड़ों पर चित्रण मशीन, ताना बुनने की मशीन एवं दीवारों पर चित्रांकन वाले कागज़ की मशीनों के चीनी निर्माता फुजियन जिलोंग मशीन तकनीकी क. लि. है। 1997 के प्रारंभ से ही हम, हमारे सभी उत्पादों की गुणवत्ता के प्रति समर्पण में सबसे आगे हैं।

हमारी कपड़ों पर चित्रण मशीनों का प्रयोग व्यापक तौर से बड़े एवं मध्यम रूप के चित्रण कार्य में होता है। ताना बुनने की मशीन जूते की सामग्री, वस्त्रों की सामग्री, गद्दे, गाड़ियों की सामग्री तथा अन्य उद्योगों के उपयोग में आती है। दीवारों पर चित्रांकन वाले कागज़ की मशीनें, चित्रांकन वाले कागज़ बनाने वाले निर्माताओं को आपूर्ति की जाती हैं। इन मशीनों के आलावा जिलोंग मशीन अनुकूल, कुशल तकनीकी सेवाएं भी देता है।

जिआग्नन विश्वविद्यालय, दोंघुआ विश्वविद्यालय तथा अन्य विश्वविद्यालयों के सहयोग से जिलोंग मशीन ने अनेकों राष्ट्रीय पुरूस्कार अर्जित किये हैं। वर्तमान में, जिलोंग मशीन के पास ३० से भी अधिक तरह के पांचों श्रंखलाओं के उत्पाद हैं। हमारी पश्चात्-विक्रय सेवा मंडली में 50 से भी अधिक पेशेवर यांत्रिक तथा विद्धुतीय इंजीनियर हैं। हमारे तकनीकी केन्द्रों में हमने 50 से अधिक वरिष्ठ इंजीनियरों को रोजगार दिया है। हमारी मशीने इंडोनेशिया, वियतनाम, थाईलेंड, बांग्लादेश, मलेशिया, तुर्की, ईरान, मोरोक्को, इथोपिया, यूगांडा, दक्षिण अफ्रीका, उत्तरी कोरिया, दक्षिणी कोरिया, अमरीका, ब्राज़ील तथा अन्य देशों में भी विक्रय की जाती हैं।

संरचनायें
जिलोंग मशीन में दो संघटन, फुजियान जिलोंग मशीन क. लि. एवं अन्हुई जिलोंग मशीन क. लि. समाहित है।

फुजियन जिलोंग मशीन तकनीकी क. लि. का मुख्यालय झिअमन बंदरगाह के समीप जिन्जीआंग शहर के हाई-टेक पार्क में है जो की 60 एकड़ में फैला हुआ है। हमने उच्च शुद्धता के साथ प्रक्रिया करने वाले उपकरणों को प्रस्तावित तथा आयात भी किया है जिनमे गेंटरी मशीनी केंद्र, CNC मशीनी केंद्र, स्वचालित जुडाव मशीनें, मेस्ज़ेर काटने के यंत्र तथा जुडाव मशीनें शामिल हैं। हमारी अंकीय मशीनों में बुद्धिमत्ता संचालन की सुविधा है जिससे हमारे सभी ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता तथा शुद्धता के उत्पाद प्रदान कर सकें।


अन्हुई जिलोंग मशीन क. लि. लेंग्सी जिला, अन्हुई प्रांत के आर्थिक विकास क्षेत्र में स्थित है, यह 162,400 वर्ग मीटर के भूभाग में फैला हुआ है। यह सहायक संघटन बहुत से उन्नत प्रक्रिया मशीनों से लैस है जैसे गेंटरी वाली प्रक्रिया केंद्र, क्षैतिज प्रकार की प्रक्रिया केंद्र, खड़े प्रकार की प्रक्रिया केंद्र, CNC खराद, CNC पिसाई की मशीने, CNC भेदन मशीने, सतह पर उपचार वाली पंक्तियां, काटने की मशीनें आदि।

Fujian Jilong Machine Technologies Co., Ltd.
पता.: Wuli High-Tech Park, JinJiang, Fujian Province, China
पिनकोड: 362216
Tel.: +86-595-88181856
Fax: +86-595-88185908
Email: tracy@jilong.net